नरवल थाना क्षेत्र के करबिगवा स्टेशन में मंगलवार शाम अलाव तापते समय हादसे में सोनी देवी (40) झुलस गईं थी। परिजनों ने बताया कि वह नहाकर कपड़े बदलने के बाद आग के पास बैठी थीं, तभी अचानक उनकी साड़ी में आग लग गई थी परिजन ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। परिजन उन्हें तत्काल हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया तथा अंतिम संस्कार किया गया। मृतका अपने पीछे 16 वर्षीय बेटा अंकित, 14 वर्षीय बेटी नैंसी और 12 वर्षीय बेटे अनीश को छोड़ गईं। अचानक हुई इस त्रासदी से पूरे गांव में शोक की लहर है। नरवल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पाल ने बताया कि झुलसने की सूचना प्राप्त हुई थी बुधवार को महिला की मौत हो गई थी शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।