भीतरगांव क्षेत्र के विकास को गति देते हुए असेनिया-बौहर-उमरी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। क्षेत्रीय विधायक सरोज कुरील के निरंतर प्रयासों के बाद, शासन ने इस परियोजना के लिए 16 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की है। जमीनी स्तर पर भी कार्य शुरू हो गया है।