कानपुर देहात के गौरी ककरा गांव में मंगलवार शाम एक छोटी सी लापरवाही ने बड़ा नुकसान कर दिया। बीड़ी की चिंगारी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और किसान के खेत में पड़े गेहूं के अवशेष जलकर राख हो गए। गांव निवासी किसान वीरेंद्र यादव के खेत में गेहूं की कटाई हार्वेस्टर से हो चुकी थी और भूसा बनाने के लिए डंठल खेत में ही पड़े थे। इसी दौरान किसी बीड़ी की चिंगारी से आग लग गई, जिसने महज 15 मिनट में पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया।