फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा गंगा नदी का जलस्तर, कटरी के कई इलाकों में पानी पहुंचा

गंगा नदी का जलस्तर थम नहीं रहा है। शनिवार को पांच सेंटीमीटर की और वृद्धि हुई है। लगातार जलस्तर बढ़ने से पश्चिमी गंगाघाट क्षेत्र के कटरी के कई इलाकों में पानी पहुंच गया है। रविदास नगर और जाजमऊ चंदन घाट पर कटान शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने किनारे बसे इलाकों में रहने वालों को सतर्कता बरतने के लिए कहा है। कोतवाली गंगाघाट पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने घाटों के किनारे पहुंचकर बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें