भीतरगांव विकास खंड के कई गांवों में की जाने वाली सिंघाड़े की खेती में इस बार ठंड के तेवर के चलते दहिया और लोहिया रोग पनप गया है। जिसके चलते सिंघाड़े का फल छोटा होकर मुरझा रहा है। दहिया रोग से काले-भूरे धब्बे होने से पत्तियां गलने लगी हैं और पौधों की प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया रुक गई है। जिस कारण फल छोटे रहकर मुरझा रहे हैं।