फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाजमऊ हाईवे पर सुबह से शाम तक छह घंटे रेंगते हुए निकले वाहन

शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Jan 2026 10:36 PM IST

जाजमऊ हाईवे स्थित कानपुर-लखनऊ लेन पर बुधवार को कल्लू पुरवा से त्रिभुवनखेड़ा के बीच करीब पांच सौ मीटर के दायरे में एनएचएआई ने सड़क का मरम्मत का काम कराया। इसकी वजह से कानपुर-लखनऊ लेन पर सुबह से शाम तक लगभग छह घंटे रुक-रुक कर जाम लगता रहा। ऐसे में वाहन रेंगते हुए निकले। राहगीरों को आवागमन में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। बुधवार सुबह 11 बजे सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान कल्लूपुरवा से त्रिभुवनखेड़ा के बीच कई जगह जर्जर सड़क पर पैचवर्क का कार्य कराया गया। इस कारण मार्ग संकरा होने से भारी वाहन बार-बार फंसते रहे। वाहनों का लोड बढ़ने के कारण रूक-रूक कर जाम लगता रहा। ऐसे में सुबह से शाम तक वाहन रेंगते हुए निकले। इससे राहगीरों को दिक्कतें उठानी पड़ी। वहीं कल्लूपुरवा से बदुआ खेड़ा तक वाहनों की दो किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि जाजमऊ गंगापुल से कल्लूपुरवा तक फोर्स लगाकर वाहनों को निकाला जाता रहा ताकि रोड पूरी तरह से ब्लॉक न हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें