फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अंधेरे में डूबा वेदव्यास ग्राम, जंगली जानवरों की आहट से दहशत में 19 परिवार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर करीब साढ़े तीन वर्ष पहले बसाई गई भीतरगांव ब्लॉक की वेदव्यास ग्राम कॉलोनी आज बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जूझ रही है। कोरथा गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेतों के बीच स्थित इस कॉलोनी में रहने वाले 19 परिवार अंधेरे और असुरक्षा के बीच जीवन गुजारने को मजबूर हैं। कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिसके चलते सूर्यास्त के बाद पूरा इलाका घने अंधेरे में डूब जाता है। रात के समय सन्नाटा और आसपास के खेतों से आने वाली जंगली जानवरों की आवाजें लोगों में डर का माहौल पैदा कर रही हैं। खासकर महिलाओं और बच्चों में दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें