फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता यात्रा निकाली गई

शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Nov 2025 10:18 PM IST

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर सोमवार को गोविंदनगर स्थित मेजर अविनाश सिंह भदौरिया पार्क से एकता यात्रा निकाली गई। इसमें व्यापारी, समाजसेवी व आम लोग शामिल हुए। किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र की यात्रा का नेतृत्व विधायक महेश त्रिवेदी ने किया। यात्रा परमपुरवा, बारादेवी होते हुए आयुर्वेदिक पार्क पहुंची। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि सरदार पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधकर आधुनिक भारत की नींव रखी। सांसद रमेश अवस्थी ने कार्यकर्ताओं से समाज में राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाने की अपील की। इस माैके पर जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, अनूप अवस्थी, अनीता गुप्ता, प्रकाशवीर आर्य नवीन, अनुराग शुक्ल, जसविंदर सिंह, अभिषेक पांडेय आदि माैजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें