बेटी की शादी के लिये रुपयों का इंतजाम न होने पाने पर मजबूर पिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आगामी 25 नवम्बर को बेटी की बरात आनी थी, उससे पहले घटी इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। घटना साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव इलाके के पासीखेड़ा गांव की है।