बिधनू के हरबसपुर गांव में शनिवार दोपहर मवेशी चराने गए दो मासूम फुफेरे भाइयों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। साथी बच्चों ने भागकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों के शव बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।