फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों ने चकेरी थाने का घेराव कर किया हंगमा, पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे

शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Dec 2025 10:26 PM IST

चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां में बीते दिनों किन्नरों के दो गुटों में विवाद में एक गुट ने कार्रवाई नहीं होने पर नाराज किन्नरों ने गुरुवार रात चकेरी थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। किन्नरों ने गेट पर बैठकर पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बीते नवंबर माह में सनिगवां में एक शादी समारोह में नेग लेने को किन्नरों के दो पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों ने चकेरी थाने में शिकायत की थी। लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं होने पर किन्नर काजल मिश्रा, काजल किन्नर समेत उनके साथियों ने गुरुवार रात चकेरी थाने पहुंचे और घेराव कर जमकर हंगामा किया। किन्नर काजल का आरोप है कि उनके क्षेत्र सनिगवां में नेग लेने के लिए अन्य क्षेत्र से किन्नर आते हैं, वहीं विरोध पर वह मारपीट करते हैं। पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। इसी तरह से दिसंबर 2024 में इलाके में नेग के सीमा विवाद को लेकर मारपीट, लाठी- डंडों के अलावा फायरिंग भी हो चुकी है। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल भी हुए थे। जो मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। इस दौरान नैंसी, चहक, रजनी, आनंदी का कहना था कि इसके पूर्व भी वह लोग कार्रवाई के लिए थाने आ चुके हैं, लेकिन उन्हें टरका दिया गया है। जिससे तंग आकर उन्होंने गुरुवार को कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें