सर्वाेदय नगर मोहल्ले में गुरुवार को विद्युत विभाग ने एबीसी केबल डालने का कार्य कराया। इसकी वजह से तीन मोहल्लों सर्वाेदय नगर, कंचन नगर और राजधानी मार्ग के 400 घरों की बिजली सात घंटे तक गुल रही। इससे लोगों का कामकाज प्रभावित हुआ। मगरवारा स्थित गोकुल बाबा सब स्टेशन के जेई विजय कुमार पाल ने बताया कि सुबह 10 से शाम पांच बजे तक फीडर नंबर-एक से जुड़े सर्वाेदय नगर में पुरानी एबीसी केबल हटाकर नई डालने का कार्य किया गया। इससे सात घंटे तक मोहल्ला सर्वाेदय नगर, कंचन नगर और राजधानी मार्ग की बिजली आपूर्ति बंद रही। उन्होंने बताया कि केबल डालने के काम से पहले 12 मोहल्लों की आपूर्ति बंद करनी थी, लेकिन कार्य टुकड़ों में कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसके चलते तीन मोहल्लों की आपूर्ति बंद रही, जिससे करीब 400 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।