फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रजाई गद्दे की दुकान में लगी आग से तीन और दुकानें जलीं

शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Dec 2024 09:17 PM IST

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के राजधानी मार्ग पर आजाद नगर धोबिन पुलिया के पास रविवार को दोपहर रजाई गद्दे की एक दुकान में जेनरेटर की चिंगारी से रूई की गांठों में आग लग गई। आग की लपटों ने आसपास की तीन और दुकानों को चपेट में ले लिया। तकरीबन 20 से 25 फीट ऊंची लपटें उठती देखकर वहां मौजूद जान बचाकर भागे। इससे अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक तरफ का यातायात बंद कराया। इससे लगभग तीन किमी लंबा जाम लग गया। फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे जूझने के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से चारों दुकानों का लाखों का सामान नष्ट होने का अनुमान है। आजाद नगर धोबिन पुलिया के पास चंपापुरवा निवासी अश्वनी कुमार शुक्ला के रजाई गद्दे की दुकान में दोपहर लगभग 12 बजे जेनरेटर की चिंगारी से रुई की गांठों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बगल में स्थित अश्वनी के बेटे राहुल शुक्ला की बिजली की दुकान, बसंतू की बाल कटिंग की दुकान व नितिन की बाइक रिपयेरिंग की दुकान को भी चपेट में ले लिया। अश्वनी का बेटा राहुल आग बुझाने को कोशिश में मामूली रूप से झुलस गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें