फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर तीन बीघा गेहूं की फसल जली

महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुभौली गांव में ग्यारह हजार वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। पीड़ित किसान हरी लाल पुत्र हीरालाल तथा सुरेंद्र पुत्र हीरालाल ने बताया कि विद्युत लाइन खेतों में बिल्कुल नीचे से निकली हुई है यदि हाथ उठा दो तो तार हाथों में छू जाते है कई बार शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग ने आज तक ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से हमेशा यहां पर खतरा बना रहता है। शनिवार की शाम करीब 5 बजे तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली जिससे तीन बीघे गेहूं की फसल को खाक कर दिया है। पीड़ित किसानों ने बताया कि सैकड़ो की तादाद में पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस टीम के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची है आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें