धनतेरस पर सोने चांदी के दाम अधिक तेज होने के बाद भी शहर में तीन सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। सौ किलो सोना और तीन से चार हजार किलो से ज्यादा चांदी बिकी। चांदी का भाव प्रति किलो 100700 और सोने का प्रति दस ग्राम 81050 रुपये रहा। गहनों के अलावा, सिक्के, ठोस सोना, मूर्तियों, चांदी के उल्लू, कछुआ, शंख, हाथी और चौघड़िया की बिक्री हुई। बिरहाना रोड में देर रात तक खरीदारों की भीड़ दिखी।