गंगा नदी के शुक्लागंज छोर पर नवीन गंगापुल से जाजमऊ गंगापुल के बीच 4.450 किमी. का मार्जिनल बांध बनाए जाने का प्रस्ताव तत्कालीन सपा सरकार में स्वीकृत हुआ था। लेकिन आज तक इसका काम नहीं शुरू हो सका। गुरुवार को बरेली से आए सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर एचएन सिंह ने नवीन गंगापुल और जाजमऊ गंगापुल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण करने के बाद बताया कि मार्जिनल बांध निर्माण के लिए पुन: सर्वे होगा। नदी के तटवर्ती हिस्से में मकान कैसे बन गए, इसकी जांच होगी। इसके लिए संबंधित विभागों को नोटिस भेजी जाएगी। वहीं सिंचाई विभाग के जिले के अधिकारियों पर उन्होंने इसको लेकर नाराजगी जताई।