फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में बाइक सवार को बचाने में टेंपो पलटी, चालक व सवारियां चुटहिल

शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Jun 2025 10:53 PM IST

रेलबाजार थानाक्षेत्र में लोको कालोनी के पास मंगलवार दोपहर बाइक सवार को बचाने में सवारियों से भरी टेंपो पलट गई। टेंपो टाटमिल से रामादेवी की तरफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोको कालोनी के पास बाइक सवार को बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने टेंपो में फंसी सवारियों को एक-एक करके बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल भेजा गया। वहां से चालक व अन्य प्राथमिक उपचार कराकर अपने गंतव्य को चले गए। रेलबाजार थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि टेंपो चालक का नाम चकेरी निवासी राम किशोर पता चला है। पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें