फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Jan 2026 12:18 AM IST

मंगलपुर थानाक्षेत्र के करियाझाला मोड़ पर रविवार शाम एक युवक ने 17 वर्षीय किशोर के गले पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। रूरा थाना क्षेत्र के उमरायपुरवा अंबियापुर निवासी सुभाष पाल का बेटा सौरभ पाल (17) अंबेडकर नगर झींझक में अपनी बहन रुचि के साथ किराये पर रहता था। वह कस्बा के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। रविवार शाम करीब छह बजे किसी युवक ने फोन कर उसे करियाझाला मोड़ पर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपी ने सौरभ की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। किसी तरह सौरभ ने भागकर अपने एक दोस्त को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी झींझक ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर धीरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर एएसपी राजेश पांडेय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके और अस्पताल में साक्ष्य जुटाए। बहन रुचि ने बताया कि भाई के पास मोबाइल था। शाम करीब छह बजे फोन आने के बाद वह घर से निकला था। करीब सात बजे हमला होने की सूचना मिली। उन्होंने किसी से रंजिश न होने की बात कही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें