सिकंदरा थाना क्षेत्र के रोहिणी का पुरवा श्यामगढ़ में गुरुवार देर शाम बीएससी के छात्र को उसके जानने वालों ने फोनकर गांव के बाहर बुलाया और धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू की है। रोहिणी का पुरवा श्यामगढ़ निवासी रामविलास उर्फ मंगू राजपूत किसान हैं। उनका बेटा विकास राजपूत (20) बीएसएस प्रथम वर्ष का छात्र था। गुरुवार रात आठ बजे के करीब घर से 200 मीटर दूर उसका शव बंबी किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला। चेहरे व शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। गर्दन भी कटी मिली है। मृतक के पिता ने बताया कि शाम पांच बजे के करीब बेटा घर पर था। इसी बीच किसी ने फोन कर उसे गांव के बाहर बुलाया।