आईआईटी कानपुर में 29वीं स्टॉफ स्पोर्ट्स मीट का आगाज गुरुवार को हुआ। 23 आईआईटी का प्रतिनिधित्व करने वाले 1329 खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। मार्चपास्ट में आईआईटी रोपड़ विजेता बना। आईआईटी कानपुर दूसरे स्थान पर और आईआईटी खड़गपुर तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पैरा एथलीट खिलाड़ी प्रवीण कुमार, निदेशक प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल, उप निदेशक प्रो. ब्रज भूषण, डीन प्रो. प्रतीक सेन, इंटर आईआईटी स्पोर्ट्स मीट के संयोजक और चेयरमैन प्रो. इंद्रशेखर सेन और इंटर आईआईटी स्पोर्ट्स मीट के सह-संयोजक प्रो. आदित्य केलकर ने किया। शुभारंभ के बाद राजपुताना राइफल्स बैंड ने अपने मनमोहक प्रदर्शन से समारोह को समृद्ध किया। कैंपस स्कूल के छात्रों ने भी पारंपरिक पोशाक पहनकर मार्च में भाग लिया।