शुक्लागंज जिले के एसपी जय प्रकाश सिंह मंगलवार शाम गंगाघाट कोतवाली के बालू घाट मोड़ तिराहा पहुंचे जहां जाम को लेकर निरीक्षण करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह से जानकारी ली। जहां बताया गया कि अब जाम से लोगों को राहत है और पोनी तिराहा से अवैध टेंपो अड्डा शिफ्ट कर दिया गया है। जिसके बाद कोतवाली गेट से लेकर राजधानी मार्ग होकर मरहला चौराहा तक पैदल गश्त कर एसपी ने लोगों में सुरक्षा का एहसास कराया।