फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू पहलवान ने शेरू को पटकनी देकर जीती कुश्ती, पहलवानों के दांव पेंच देखकर ग्रामीणों खूब बजाई तालियां

रौतापुर चौराहे पर हनुमान मंदिर के पास गुरुवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व अन्य कई राज्यों के पहलवानों ने अपना जौहर दिखाया। गुरुवार को उ.प्र. राइस मिल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष विनय शुक्ला व ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला ने दंगल का शुभारंभ कराया। 8 हजार रुपये की इनामी कुश्ती की शुरुआत शिवली के सोनू नसेनिया व शेरू पहलवान से हुई। सोनू पहलवान ने शेरू को पटकनी देकर कुश्ती जीती। दूसरी कुश्ती विकास इटावा और नवनीत कुमार हरियाणा के बीच हुई। इसमें विकास जीते। कार्यक्रम में ऋषभ मिश्रा, विनीत बाजपेई, अमिताभ त्रिपाठी, तनु पांडे, मोहित तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें