गंगाघाट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और रेल पटरियों के किनारे रेलवे ने नए स्लीपर डाल दिए हैं। इससे एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के दौरान यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। रात में निकलने वाले कई यात्री इनसे चुटहिल हो रहे हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर पुराने हटाकर नए स्लीपर डाले जाने का कार्य होना है। रेलवे ने नए स्लीपर प्लेटफार्म व रेलवे लाइन किनारे ही डलवा दिए हैं। बेतरतीब ढंग से स्लीपर पड़े होने के कारण यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं।