फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: किराएदार मतदाता बने बाधा, तलाश करने पर भी नहीं मिल रहे

शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Dec 2025 09:49 PM IST

एसआईआर का गणना प्रपत्र भरने में अभी भी मतदाताओं में रूचि नहीं दिख रही है। इसकी वजह से बूथों पर सन्नाटा दिख रहा है। जबकि मतदाता पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) के लिए तिथि भी बढ़ा दी गईं है। वहीं, बीएलओ का कहना है कि किराएदार मतदाता इस कार्य में बाधा बन गए हैं, जो कई बार तलाशने के बाद भी नहीं मिल रहे हैं, जिससे कार्य पिछड़ रहा है। नगर में 72 बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए लगे हुए है। शासन स्तर पर सख्त निर्देश है कि कार्य को निर्धारित समय पर खत्म किया जाए। लेकिन अभी करीब 40 फीसदी कार्य बाकी बताया जा रहा है। इसे पूरा करने के लिए सभी बीएलओ जोर लगाए हैं। इसके बावजूद बूथों पर सन्नाटा पसरा है। दिन में कई बार बीएलओ मतदाताओं के घर पहुंच कर गणना प्रपत्र फार्म देने के साथ ही उन्हें जमा करने को कह रहे हैं, लेकिन मतदाता कोई न कोई बहाना बनाकर बीएलओ को टरका देते हैं। बताया गया कि नगर में हजारों की संख्या में ऐसे मतदाता है जो किराएदारी के रूप में यहां रहते थे और अब मकान खाली कर कहीं और चले गए हैं, जिस कारण उन्हें तलाशने में दिक्कतें आ रही है और कार्य प्रभावित हो रहा है। नगर के गोपीनाथ चंद्रावती, ओमप्रकाश ज्वालादेवी इंटर कॉलेज, श्री प्रकाश ज्वाला देवी इंटर कालेज, नगर पालिका, पोनीरोड स्थित मंजू कान्वेंट समेत अन्य कई बूथों में बुधवार को सन्नाटा दिखा। नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी ने बताया कि लगातार मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें