फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखों ने तलवारें लहराकर किया प्रदर्शन, पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाए

पाकिस्तान पर भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक को लेकर उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है। बुधवार को गोविंदनगर में बाटा चौराहा पर सिखों ने तलवार लहराकर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय जैसे नारे लगाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। महिलाओं ने भी तलवारें लहराकर पाकिस्तान को चेतावनी दी। सरदार अजीत सिंह छाबड़ा, सरदार रविंद्र सिंह रिंकू, सरदार राजेंद्र सिंह जिंदी, दलजीत कौर, अमनप्रीत कौर, सरदार हरमीत सिंह, जसवीर सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह कालरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें