दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने में सिख समाज की अभूतपूर्व भूमिका व दिल्ली में तीन सिख प्रत्याशियों भाजपा की तरफ से टिकट मिला। तीनों विजई हुए और दिल्ली की बाकी विधानसभा सीटों में भी सिख समाज ने थोक में मतदान कर भाजपा की जीत सुरक्षित कर दी। भारतीय जनता पार्टी ने सिख समाज को तोहफे देते हुए सिख समाज के नेता दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा को कैबिनेट मंत्री बना दिया। गुमटी नंबर 5 गुरु गोविंद सिंह चौक पर उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के तत्वावधान में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, जेपी नड्डा जिंदाबाद, रेखा गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए ढोल व मनजिंदर सिंह सिरसा की फोटो लगाकर भांगड़ा नृत्य कर खुशियां मनाई।