कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के तटीय क्षेत्र में पड़ने वाले सभी घाटों पर मंगलवार को एसपी उन्नाव जयप्रकाश सिंह के निर्देश के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर रही और गंगा नदी में मूर्तियों का विसर्जन करने आने वाले लोगों को रोकथाम करते हुए उन्हें नदी को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सभी घाटों पर पुलिस की तैनाती रही और सीओ सिटी वनी सिंह ने निरीक्षण भी किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर के रौतापुर घाट, जाजमऊ के चंदन घाट, सीताराम कॉलोनी के आनंद घाट के अलावा मुक्तेश्वर घाट रविदास नगर में पुलिस की तैनाती की गई, ताकि किसी भी तरह से कोई मूर्ति विसर्जन ना हो सके और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट रही। बता दे की सीताराम कॉलोनी आनंद घाट पर रविवार के दिन मूर्ति विसर्जन के दौरान एक नाव का संतुलन बिगड़ने से वह पलट गई थी जिसमें 7 लोग सवार थे हालांकि नाव पर सवार सभी लोग सा कुशल रहे।