फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्री सांवरिया सेठ सेवक परिषद की ओर से मनाया गया रंग-रंगीला फाल्गुन एकादशी उत्सव

श्री सांवरिया सेठ सेवक परिषद की ओर से सोमवार को रंग-रंगीला फाल्गुन एकादशी उत्सव किदवईनगर, एच-2 ब्लॉक स्थित श्री भोलेश्वर श्याम मंदिर में मनाया गया। श्री श्याम प्रभू खाटू वाले का भजन कीर्तन कार्यक्रम हुआ। बाबा श्याम का शृंगार कोलकाता के विशेष फूलों से किया गया। उत्सव की शुरुआत शाम सात बजे मंडल के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने पत्नी अनीता अग्रवाल के साथ की। मुंबई से आए भजन गायक विश्वास राय व कानपुर के जय शंकर शुक्ला ने आयो फाल्गुन मेलों बाबो मारे हेलो, खाटूधाम चालो भगता न संग ले लो, किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार, लाल गुलाब के फूलों से किसने तुम्हें सजाया है, महक रहे दरबार तुम्हारा इतना इत्र लगाया है और डोरी खींच क राखिजे यो है बाबा को निशान, भजनों की प्रस्तुति से मंदिर परिसर श्याममय हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें