पीपल लाइफ सोसाइटी के तत्वावधान पर सोमवार राजीव वाटिका मोतीझील के मुख्य द्वार पर वरिष्ठ नागरिकों को 36 जड़ी -बूटियों से निर्मित काढ़ा पिला कर उनको स्वस्थ्य रहने की जानकारी दी। सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि 25 वर्षों पहले जड़ी बूटियों की खोज कर मार्निंग वॉक पर आये लोगों के बीच प्रारम्भ किया था। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के अध्यक्ष बीएल गुलाबिया ने काढ़ा पीने वाले वरिष्ठ नागरिकों को उपहार स्वरूप कप देकर सम्मानित किया।