फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भीषण गर्मी से सड़कों पर पसरा सन्नाटा, तपती दोपहर में श्याम नगर चौराहा दिखा सूना

भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू का असर अब शहर की सड़कों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। हमेशा वाहनों और लोगों की भीड़ से गुलजार रहने वाला चकेरी का श्याम नगर चौराहा मंगलवार को लगभग सूना नजर आया। दोपहर के समय चौराहे पर सामान्य दिनों की तुलना में बेहद कम आवाजाही दिखाई दी। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर दिखे। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। तेज धूप के चलते सड़क किनारे की दुकानों और ठेलों पर भी ग्राहकों की संख्या कम रही। राहगीर सिर ढककर और चेहरे पर कपड़ा बांधकर निकलते नजर आए। मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव अलर्ट के बीच शहरवासियों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें