गंगा नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता के लिए अभियान संस्कृति बोध परियोजना की शुरुआत होगी। यह जानकारी मंगलवार को स्कूल में प्रेसवार्ता में प्रबंधक राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र और प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अनेक समस्याओं का मूल कारण सांस्कृतिक लापरवाही है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्कृति बोध परियोजना के तहत 18 अगस्त से छह सितंबर तक संस्कृति ज्ञान परीक्षा महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों, समाज और अभिभावकों को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के साथ-साथ देश के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से परिचित कराना है। इसमें तीसरी से बारहवीं तक के छात्रों को शामिल किया जाएगा।