रायपुर नरवल क्षेत्र में किशोरी कृपा फाउंडेशन साईं मंदिर से सनातन एवं राधा नाम संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव देखने लायक रहा। यात्रा रायपुर स्थित साईं मंदिर से प्रारंभ होकर अखरी गांव होते हुए नरवल के मां रावल देवी मंदिर तक पहुंची जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। लगभग दस किलोमीटर लंबी इस यात्रा में आसपास गांवों के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र का वातावरण राधा नाम के जयकारों से भक्तिमय हो गया। राष्ट्रीय कथावाचिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर देवी राधिके जी श्रीधाम वृन्दावन ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार और संस्कारों को बढ़ावा देना है उन्होंने कहा कि भक्त हैं तो भगवान हैं और भगवान हैं तो भक्त हैं यह यात्रा लोगों में संचार और ऊर्जा का संचार करती है जिससे वातावरण सकारात्मक होता है और राधा नाम जप करने से मनुष्य की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बताया कि रायपुर स्थित साईं मंदिर में सोमवार से तीन दिवसीय राधा चरणामृत कथा का आयोजन किया जाएगा जो बुधवार को संपन्न होगी। इसके बाद गुरुवार को कंबल वितरण भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन होगा जिसमें सभी नगरवासियों और क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है।