कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र की राजधानी मार्ग स्थित सर्वोदय नगर मोड़ के पास के एक कैफे में अज्ञात युवकों द्वारा अकारण पत्थर बाजी करते हुए तोड़फोड़ की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे की है, कैफे के आस पास पत्थरों के ढेर लग गए, शोरगुल सुन आस पास रहने वालों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस के आने से पहले सभी युवक भाग निकले। शक्ति नगर निवासी कैफे संचालक आशुतोष अग्रवाल मैं पुलिस को तहरीर देते हुए जानकारी दी की तोड़फोड़ होने से हजारों रुपए का उनका नुकसान हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखते हुए तोड़फोड़ और पत्थर बाजी करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।