फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गोवा गार्डन मौत मामले में आयोग सदस्य की समीक्षा, परिवार को दिया मदद का भरोसा

प्रसून शुक्ला Updated Tue, 31 Mar 2026 12:41 PM IST

कानपुर में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हरदीप सिंह गिल ने सोमवार को सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कल्याणपुर क्षेत्र स्थित गोवा गार्डन में पिता-पुत्र की गिरकर हुई मौत के मामले की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली और अब तक की कार्रवाई की प्रगति पर चर्चा की। आयोग सदस्य ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह की घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें