फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुब्रत ने अखिलेश पर बोला हमला, कहा- हिंदू से पल्ला झाड़ रही पार्टी

शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Aug 2024 11:28 PM IST

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के खिलाफ हुई कार्रवाई और उसके बाद सपा की ओर से पल्ला झाड़ने के मुद्दे को भाजपा ने लपक लिया है। यहां के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने नवाब सिंह यादव का नाम लेकर अखिलेश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि छात्रा को अपन कॉलेज में नौकरी का लालच देकर बुलाना और उसके साथ दरिंगदी करना यह दर्शाता है कि समाजवादी पार्टी के नेताओं का असली चेहरा क्या है। कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव यह स्पष्ट करें कि अब पल्ला झाड़ने से पहले निष्कासन की कार्रवाई कब की गई थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान नवाब सिंह यादव यहां शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में हुए इंडी गठबंधन की रैली में मंच पर किस हैसियत से मौजूद था। सभी लोग जानते हैं कि नवाब सिंह यादव ने अखिलेश यादव के लिए घूम-घूमकर वोट मांगे थे। कहा कि सपा के पल्ला झाड़ने से हकीकत बदलने वाली नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें