फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज चुकाने के लिए बनाया डकैती का प्लान, पांच लाख की डकैती के मामले में छह गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Tue, 13 May 2025 09:36 PM IST

बिल्हौर के रहीमपुर करीमपुर गांव में हुई डकैती की साजिश नोएडा में रची गई थी। इसे रचने में पीड़ित महिला का दूर का भतीजा शामिल था। पुलिस ने मंगलवार को मास्टरमाइंड भतीजे समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। कार सवार सभी बदमाशों को पुलिस ने कानपुर-अलीगढ़ हाईवे स्थित लालपुर अंडरपास के पास से धर दबोरा। बदमाशों के निशानदेही पर डकैती का माल भी बरामद की किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। उसी ने ही परिचित बनकर दरवाजा खुलवाया और फिर साथियों ने मां-बेटी समेत घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर पांच लाख का माल लूट लिया। आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के छर्रा इस्माइलपुर निवासी गिरिजा उर्फ गुनगुन चौधरी, अलीगढ़ के ही गंगीरी नंग्ला खग्गू निवासी राजू यादव उर्फ रविंद्र सिंह, बुलंदशहर के रामघाट चिरौली निवासी राजा उर्फ यशपाल व रिंकू यादव उर्फ चीता, इटावा के जशवंतनगर नंग्ला लन्ही निवासी अंकुर उर्फ प्रवीण और बिल्हौर के रहीमपुर करीमपुर निवासी पीयूष कटियार के रूप में हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें