फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के अभाव में सड़क का निर्माण तीन महीने से ठप, आवागमन में दिक्कत

शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Feb 2026 10:08 PM IST

ग्रामीण क्षेत्र को नगर से जोड़ने वाले पोनी गांव मोड़ से श्रीनगर के लोहिया स्कूल मोड़ के पास तक सीसी रोड का निर्माण मार्च 2025 में शुरू कार्य कराया था। लेकिन नवंबर 2025 से पीडब्ल्यूडी ने धनाभाव के कारण से काम रोक दिया है। ऐसे में आधे-अधूरे निर्माण कार्य की वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही। मालूम हो कि 6.50 करोड़ की लागत से 6.4 किलोमीटर लंबी सीसी सड़क बनाए जाने के लिए बीते साल मार्च 2025 में शासन ने मंंजूरी देने के साथ ही धन आवंटित किया था। पीडब्ल्यूडी ने मार्च में ही पोनी गांव मोड़ से कार्य शुरू कराया गया और श्रीनगर के लोहिया स्कूल मोड़ के पास तक नवंबर 2025 तक कार्य कराया, इसके बाद से कार्य बंद है। इस बारे में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि शासन की ओर से जो भी धन स्वीकृत हुआ उससे अब तक किए गए सड़क निर्माण कार्य में लगाया गया। सड़क के किनारे नाले और अन्य कार्य भी लोहिया स्कूल तक कराए गए, लेकिन शेष 18 सौ मीटर का कार्य धन के अभाव में रूका है। इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं, पीडब्ल्यूडी के जेई अरुण कुशवाहा ने बताया कि जो बजट मिला उससे 4.6 किमी. लंबी सड़क बनाई गई और नालों व अन्य निर्माण कार्य जारी है। बजट मिलते ही शेष कार्य भी करा दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें