फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली, भक्तों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Feb 2026 10:08 PM IST

गोपीनाथपुरम स्थित खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा के पहले गुरुवार को दोपहर भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। राजधानी मार्ग समेत मुख्य मार्गों से होते हुई रथयात्रा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षाकर रथयात्रा का स्वागत किया। खाटू श्याम मंदिर से गाजे-बाजे के साथ रथयात्रा शुरू हुई। बड़ी संख्या में भक्त भजन-कीर्तन की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। रथयात्रा का कंचन नगर मोड़, आदर्श नगर मोड़, जगनीखेड़ा मोड़, पोनी रोड तिराहा मोड़ के पास भक्तों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर यात्रा विश्राम के बाद वापस रथयात्रा मंदिर पहुंची। इसके बाद मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दूर-दूर से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार को मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडेय, उनके प्रतिनिधि संदीप पांडे, वीरेंद्र शुक्ला, रामकुमार, सूर्य कुमार बाजपेई व कमल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें