फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के चलते पांच घंटे गुल रही 27 मोहल्लों की बिजली

शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Oct 2025 11:12 PM IST

कुंदन रोड पावर हाउस से मरहला चौराहे के बीच एचटी लाइन में रविवार को मरम्मत का काम कराया गया। इसकी वजह से 27 मोहल्लों की बिजली पांच घंटे गुल रही। वहीं, मिश्रा कॉलोनी मोहल्ले में एबीसी लाइन बदले जाने के कारण पश्चिमी गंगाघाट की आपूर्ति बंद रही। बिजली न आने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कुंदन रोड पावर हाउस से मगरवारा होकर मरहला चौराहे तक जाने वाली एचटी लाइन के ऊपर से निकली पेड़ों की टहनियों की छटाई व मरम्मत का काम होने से शनिवार को सुबह 11 से शाम चार बजे तक फीडर नंबर-एक से जुड़े 27 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद रही। मोहल्ला आदर्श नगर, कंचन नगर, ठाकुरखेड़ा, परमसुखखेड़ा, सर्वाेदय नगर, एबी नगर, रहमत नगर, गायत्री नगर, अबिंकापुरम, नाथूखेड़ा के अलावा आरपी नगर, निर्मल नगर, न्यू आनंदपुरम, नेहरू बाग, नयाखेड़ा, सरैया, सहजनी, मसवासी, चेतखेड़ा, दयाल खेड़ा, गलगलाहा, देवी खेड़ा, मगरवारा समेत 27 मोहल्लों की बिजली गुल रही। इससे घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें