कानपुर नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल के अंतर्गत पुरवामीर स्थित इकबाल बहादुर क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को टी-20 सीरीज का आगाज रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। पहले मैच में साइट किंग और स्ट्रोम राइडर रीजेंसी के बीच खेले गए मुकाबले में रीजेंसी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। साइट किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। टीम की ओर से सचिन ने 34 रन की अहम पारी खेली, जबकि राहुल सिंह ने 22, प्रांशु और अवधेश ने 17-17 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में रीजेंसी के कप्तान संजय कुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा गौरव कटियार ने भी 2 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।