कानपुर में शनिवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर कुर्मी परिवार समागम द्वारा 'राष्ट्रीय एकता यात्रा' और भव्य समारोह का आयोजन किया गया। बड़ा चौराहा से सचान चौराहा स्थित पटेल प्रतिमा तक निकाली गई इस यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इसके बाद सचान चौराहा पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान समेत कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समारोह के दौरान 51 किलो बूंदी का विशेष केक काटा गया और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।