फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचे राजनाथ, गडकरी, योगी और ब्रजेश पाठक, कुछ देर में होगा लोकार्पण

प्रसून शुक्ला Updated Mon, 13 Jul 2026 04:01 PM IST

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सेना के हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंच गए हैं। हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद चारों नेताओं का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग पहले से मौजूद हैं। कुछ ही देर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित करेंगे। करीब 4200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस छह लेन एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग 35 से 45 मिनट रह जाएगा। एक्सप्रेसवे से राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर यातायात का दबाव कम होने के साथ ही औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें