कानपुर के भीतरगांव क्षेत्र में सात अगस्त को मुमताज की हत्या और लूटपाट के मुख्य आरोपी शोयल खान उर्फ रानू को पुलिस ने कुंदौली दंगल मार्ग पर हुई मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गोवा सहित कई राज्यों में हुलिया बदलकर छिप रहा था और पैसों की तंगी के चलते वापस लौटने पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में उसकी बेफिक्री और बेखौफ अंदाज चर्चा का विषय बना रहा।