कुरसौली से कुरसौली नहर पुर मार्ग जगह-जगह टूट कर उखड़ गया है। कई जगह बड़े व्यास वाले गड्ढे हो गए हैं। गड्डों के आसपास काफी बजरी है। गड्डों और बजरी की वजह से वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें वाहन चालकों को रात में होती है क्योंकि आसपास प्रकाश की व्यवस्था नहीं है और रात में वाहन चालकों को ये गड्ढे नहीं दिखते हैं।