अधिवक्ता अखिलेश दुबे के फरार साथियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को बर्रा, नौबस्ता, हनुमंत विहार थाने की फोर्स ने फरार साथियों की तलाश में दक्षिण क्षेत्र और कानपुर देहात के कुछ इलाकों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने वहां मिले लोगाें को चेतावनी दी कि फरार चल रहे आरोपी जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करें नहीं तो पुलिस बड़ी कार्रवाई कर सकती है।