फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: टोल प्लाजा में लगाई गई पिकेट, पुलिस कर्मी रखेंगे किन्नरों पर नजर

सजेती थाना क्षेत्र में अलियापुर टोल प्लाजा में किन्नरों की जबरदस्ती रोकने को पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके आलावा रात के समय पुलिस की गाड़ी भी मौजूद रहेगी। एसीपी ने किन्नरों द्वारा हाइवे में किसी भी प्रकार की गतिविधि को रोकने के लिए थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि अलियापुर टोल प्लाजा में ज्यादातर रात के समय किन्नर बाहरी नंबरों की गाड़ियों को रोककर जबरन वसूली करते हैं। यदि किसी ने इंकार किया तो मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। 26 अक्टूबर की रात भी भदोही के बंजारी गांव निवासी अंकित सिंह से किन्नर जबरन रुपये मांग रहे थे। साथ ही उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी थी। उनकी सूचना पर पहुंचे पीआरवी पुलिस कर्मियों से अभद्रता और मारपीट की थी। जिस पर पुलिस ने दो नामजद व अज्ञात किन्नरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि टोल प्लाजा में पुलिस पिकेट लगा दी गई है। इसके साथ ही रात में पुलिस की गाड़ी जहां मौजूद रहेगी, वहीं क्षेत्र के पूरे हाइवे पर नजर रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया वह खुद भी समय समय पर क्षेत्र में जाकर देखेंगे। यदि कोई किन्नर इस तरह के कार्य करते मिलता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें