गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। रविवार शाम एसपी उन्नाव जयप्रकाश सिंह समेत पुलिस अधिकारियों ने राजधानी मार्ग पर पैदल गश्त करते हुए गंगा घाट रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया एवं मौजूद रेलवे पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस की तैनाती के निर्देश उन्होंने दे दिए हैं। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, सीओ सिटी दीपक यादव, कोतवाली गंगा घाट प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।