स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कुष्ठ उन्मूलन अभियान के तहत आज भीतरगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनीष तिवारी के मार्गदर्शन में समस्त चिकित्सा कर्मियों ने भाग लिया।