शहर के द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जा रहा है। 16 से 23 अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। टीएसएच में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान टेबल टेनिस खिलाड़ी विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।