अंबेडकरपुरम स्थित केसा कार्यालय के पास भारी मात्रा में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। ऊपर से बरसात हो जाने के दौरान पानी भरा होने से बहुत ज्यादा दुर्गंध फैल रही है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि अनेकों बार संबंधित विभाग में शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।